Trending News

उत्तराखंड : 27 अस्पतालों ने नहीं ली फायर NOC, प्राधिकरण ने कर दी बड़ी करवाई

उत्तराखंड : 27 अस्पतालों ने नहीं ली फायर NOC, प्राधिकरण ने कर दी बड़ी करवाई

उत्तराखंड : 27 अस्पतालों ने नहीं ली फायर NOC, प्राधिकरण ने कर दी बड़ी करवाई

देहरादून: अस्पतालों और अन्य भवनों में अक्सर आग की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उत्तराखंड राज्य प्राधिकरण ने आग की घटनाओं को देखते हुए जांच कराई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड उन 27 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है, जिनके पास फायर NOC नहीं है।

फायर सेफ्टी की NOC नहीं

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से नए मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी है। जिससे इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आयुष्मान योजना में 293 सरकारी और निजी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, लेकिन इन सभी अस्पतालों में से कई अस्पताल ऐसे हैं, जिनके पास फायर सेफ्टी की NOC नहीं है।

NOC जमा नहीं कराई

ऐसे में इन सभी अस्पतालों को स्वास्थ्य प्राधिकरण में नोटिस जारी करते हुए इन अस्पतालों के सूचीबद्धता को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया है। बावजूद, इसके 27 अस्पतालों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया, NOC जमा नहीं कराई है। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 27 अस्पतालों की सूचीबद्धता को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया है।

सूचीबद्धता निरस्त

  • कृष्ण हास्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, यूएसनगर.
  • महाजन हास्पिटल, रुद्रपुर.
  • महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल हास्पिटल, रुद्रपुर.
  • ओजस हास्पिटल ज्वालापुर, हरिद्वार.
  • चारधाम हास्पिटल, देहरादून.
  • पेनासिया हास्पिटल धर्मपुर, देहरादून.
  • श्रीराम आईकेयर एंड नर्सिंग होम, रुद्रपुर.
  • स्पंदन हार्ट सेंटर, ऋषिकेश.
  • स्पर्श हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खटीमा.
  • देवकीनंद हास्पिटल, काशीपुर.
  • डॉ. कोहली लेप्रोस्कोपिक मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल, ऋषिकेश.
  • जोशी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेलाकुई.
  • लाइफलाइन सुपर स्पेशियलिटी एंड केजीएन मेडिकल सेंटर, रानीपुर.
  • पैगिया हास्पिटल, काशीपुर.
  • पेनासिया हास्पिटल, ऋषिकेश.
  • प्रज्ञा हास्पिटल एंड पेरामेडिकल कॉलेज, झबरेड़ा कस्बा.
  • प्रयास हास्पिटल, खटीमा.
  • सहोता सुपरस्पेशियलिटी एंड न्यूरो ट्रामा सेंटर, यूएसनगर.
  • डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल, देहरादून.
  • आनंद हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खटीमा.
  • देवभूमि हास्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, हरिद्वार.
  • डॉ. टूरना सर्जिकल हास्पिटल, सितारगंज.
  • गोविंद हास्पिटल, जोगीवाला.
  • स्वास्तिक हास्पिटल , काशीपुर.
  • तपन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर खटीमा.
  • नवीन आई हास्पिटल, रुड़की.
  • नेत्रम आई केयर, देहरादून.

उत्तराखंड : 27 अस्पतालों ने नहीं ली फायर NOC, प्राधिकरण ने कर दी बड़ी करवाई

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar