Trending News

उत्तराखंड : 60 साल के दादा ने रिश्तों को किया शर्मसार, 5 साल की पोती से दुष्कर्म!

उत्तराखंड : 60 साल के दादा ने रिश्तों को किया शर्मसार, 5 साल की पोती से दुष्कर्म!

चंपावत: चंपावत के लोहाघाट से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 60 साल के दादा ने रिश्तों का कल्त कर दिया। कलयुगी दादा ने पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सगे दादा ने रिश्तों का किया कलंकित 

जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच साल की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।

दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बच्ची की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )