Trending News

उत्तराखंड: अतिक्रमण मामले में CM धामी के निर्देश, तब तक ना करें तोड़-फोड़, जब तक…

उत्तराखंड: अतिक्रमण मामले में CM धामी के निर्देश, तब तक ना करें तोड़-फोड़, जब तक…

उत्तराखंड: अतिक्रमण मामले में CM धामी के निर्देश, तब तक ना करें तोड़-फोड़, जब तक…

देहरादून: राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि  सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी किसी भी नागरिक का उत्पीड़़न नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो।

उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि पर लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्तराखंड: अतिक्रमण मामले में CM धामी के निर्देश, तब तक ना करें तोड़-फोड़, जब तक…

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )