Trending News

उत्तराखंड: यहां घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड: यहां घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड: यहां घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर घायल

टिहरी: टिहरी जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यहां खाना बनाते वक्त घर में अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बलास्ट इतना जबरदस्त था कि घर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

घायल
-बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव।
-रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव।
-अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव।

उत्तराखंड: यहां घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन लोग गंभीर घायल

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar