Trending News

उत्तरकाशी: दीपक ने संभाला मोर्चा, अघिकारियों के साथ की बैठक

उत्तरकाशी: दीपक ने संभाला मोर्चा, अघिकारियों के साथ की बैठक

उत्तरकाशी: दीपक ने संभाला मोर्चा, अघिकारियों के साथ की बैठक

उत्तरकाशी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेशनल हाईवे किनारे बने भवनों और प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण माना गया है, जिसको हटाने के लिए सभी जिलाधिकारियों के निर्देश दिए गए हैं। उत्तरकाशी जिले में भी कई जगहों पर इसकी जद में लोगों के मकान, दुकान और होटल आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कई लोग बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

अतिक्रमण हटाए जाने का लोगों को नोटिस भी मिल चुका है। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे के साथ काफी लोग इसके दायरे में आ रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का जिम्मा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उठाया है। संकट के वक्त जहां अन्य जनतिप्रतिधि नदारद हैं। वहीं, दीपक बिजल्वाण लगातार लोगों की मदद के लिए उनके बीच हैं।

जिला सभागार उत्तरकाशी में उन्होंने धरासू, चिन्यालीसौड और जिले के अन्य स्थानों पर चल रहे अतिक्रमण हटाने संबंधित कार्रवाई का विरोध किया है। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कई वर्षों से स्थापित व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने संबंधित कार्यवाही के विरोध में खड़े हैं और प्रभावितों के साथ हैं।

साथ ही उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि वे लोग नोटिस को अच्छी तरह पढ़ने के साथ ही कानूनी सलाह भी लें। उसके बाद ही अपनी संपत्ति को तोड़ने का निर्णय लें। जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला ना लें, जिससे बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़े।

उत्तरकाशी: दीपक ने संभाला मोर्चा, अघिकारियों के साथ की बैठक

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )