Trending News

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग में आया ग्लेशियर, एक महिला लापता, 4 लोगों को सुरक्षित बचाया

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग में आया ग्लेशियर, एक महिला लापता, 4 लोगों को सुरक्षित बचाया

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग में आया ग्लेशियर, एक महिला लापता, 4 लोगों को सुरक्षित बचाया पहाड़ समाचार editor

हेमकुंड साहिब में घांघरिया मार्ग पर अटलाकुड़ी में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पहुंची। इस दौरान बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि ग्लेशियर से एक महिला यात्री कमलजीत कौर (37) पत्नी जसप्रीत सिंह निवासी पंजाब, अमृतसर लापता बताई जा रही हैं।

घटना शाम करीब छह बजे अटलाकुड़ी के पास की है। पांच श्रद्धालु हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरिया में ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गया।

भारी बर्फ में फंसे चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक यात्री लापता है। SDRF और NDRF की टीम यात्री की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब का रास्ता अभी बंद है। रास्ते को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग में आया ग्लेशियर, एक महिला लापता, 4 लोगों को सुरक्षित बचाया पहाड़ समाचार editor

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )