Trending News

उत्तराखंड को केंद्र से मिली कोरोना वैक्सीन की 90 हजार डोज, सचिव डॉ० आर राजेश कुमार ने दिए टीकाकरण की गति में और तेजी लाने के निर्देश

देहरादून : स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड- 19 वैक्सीन (COVISHIELD ) की 90,500 डोज उत्तराखंड को प्राप्त हो गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त वैक्सीन से प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति बढ़ेगी और सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को यह आदेश दे दिया गया है कि, वह प्रदेश में टीकाकरण की गति में और तेजी लायें।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि, केंद्र सरकार से प्राप्त वैक्सीन प्रदेश के सभी जनपदों में वितरित की जा चुकी है। जानिए किस जिले को कितनी डोज की गई वितरित:

  • अल्मोडा – 4100,
  • बागेश्वर – 1800,
  • चमोली-2400,
  • चम्पावत 2000,
  • देहरादून- 18900,
  • हरिद्वार- 18400,
  • नैनीताल-8500,
  • पौड़ी गढ़वाल- 5000,
  • पिथौरागढ-4000,
  • रूद्रप्रयाग-1600,
  • टिहरी गढवाल- 3600
  • उधमसिंह नगर – 18,400
  • उत्तरकाशी- 1800.

स्वास्थ्य सचिव ने यह अपेक्षा आमजन से की है कि, जिन लोगों का वैक्सीनेशन किसी कारण छूट गया है वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर वैक्सीन लगवायें। सचिव ने यह भी बताया कि, वर्तमान में प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं हैं। प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही उनकी आवश्यकतानुसार और वैक्सीन वितरित की जायेंगी।

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram
Skip to toolbar