Trending News

ये है उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई, हर दिन बनेगा 15500 के लिए खाना

  • रसोई सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी है।

  • सरकारी स्कूलों के 15500 विद्यार्थियों के लिए खाना बनेगा।

देहरादून: उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई की शुरूआत हो चुकी है। यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रसोई है। इसमें हर दिन 120 सरकारी स्कूलों के 15500 विद्यार्थियों के लिए खाना बनेगा। रसोई का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। यह रसोई अक्षय पात्र, फाउंडेशन, द हंस फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के सहयोग से बनाई गई है।

इस रसोई से स्कूलों के बच्चों के लिए खाना बनाया जाएगा। यह रसोई अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओसे सरकार की अक्षय पात्र योजना के तहत बनाई गई है। सुद्धोवाला में बनी इस इस रसोई से 15500 छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील भोजन परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें -उत्तराखंड से बड़ी खबर : सरकार ने फिर किया IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

अगस्त के पहले सप्ताह से इस रसोई से देहरादून और आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हंस फाउंडेशन की रसोई अगर 6 महीने के भीतर राज्य के 500 विद्यालयों के 35 हजार छात्रों को मध्याह्न भोजन पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें – बड़ी खबर: देश में पहली बार जारी होगा 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं यह रसोई सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. दास ने बताया कि यह फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई है। नवनिर्मित रसोई फाउंडेशन ने देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लिया है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा।

यह भी पढ़ें -उत्तराखंड: 4141 था गाड़ी नंबर, बेटे ने बना दिया पापा..पुलिस ने सिखाया सबक

भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में जल्द चार अक्षय पात्र किचन और बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और गदरपुर में भी अक्षय पात्र किचन बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

CATEGORIES
Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Skip to toolbar