Trending News

मुखौटा

मुखौटा

मुखौटा

मुखौटा
क्यों इतने मुखौटे लगाता है इंसा
क्यों खुद को ही खुद से छुपाता है इंसा
दबे रहते हैं अंगारे दिल में
फिर भी चेहरे से मुस्कुराता है इंसा।
अपने पराए की समझ
होती जा रही है मुश्किल
कि चेहरे पर चेहरा लगाए रहता है इंसा।
गाली छुपी रहती है गहराई में
फिर भी जुबां को गैबी
बनाए रहता है इंसा।
प्यार जज़्बात सब
होते जा रहे हैं डिजिटल
कि हर वक्त मसरूफियत का
बहाना बनाता है इंसा।
पहले निगाहें बता देती थीं
हाल दिल का
पर अब निगाहों पर भी
नक़ाब लगाए रहता है इंसा।
~© लक्ष्मी दीक्षित
ग्वालियर मध्यप्रदेश
(लेखिका, आध्यात्मिक गाइड)

मुखौटा

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )