Trending News

बड़ी खबर: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3

बड़ी खबर: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3

बड़ी खबर: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3

भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था। इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है।

बड़ी खबर: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )