Trending News

उत्तराखंड: माउंट थेलू फतह करेंगे NCC कैडेट्स, 24 सदस्यीय टीम रवाना

उत्तराखंड: माउंट थेलू फतह करेंगे NCC कैडेट्स, 24 सदस्यीय टीम रवाना

उत्तराखंड: माउंट थेलू फतह करेंगे NCC कैडेट्स, 24 सदस्यीय टीम रवाना

उत्तरकाशी: NCC कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल मांउट थेलू चोटी आरोहण करने के लिए रवाना हो गया है। यह दल चोटी पर 18 सितंबर को आरोहण करेगा। जिसके लिए 24 सदस्यों का चयन NCC के 17 निदेशालयों से 50 कैडेट्स में से किया गया है, जिसका नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं। इस दल में 12 लड़कियों और 12 लड़कों का चयन किया गया है।

NCC कैडेट्स का 24 सदस्यीय दल आज मांउट थेलू चोटी के लिए रवाना हो गया है। छह दिन तक हर्षिल में अभ्यास करने के बाद भोजवासा जाएगा। वहां भी अभ्यास किया जाएगा। दल में सम्मिलित होने के लिए एन सी सी के 17 निदेशालयों से 50 कैडेट्स डी जी एन सी सी कैम्पस में एकत्रित हुए थे। सबसे बेहतर कैडेट्स को चुनने के लिए विभिन्न प्रकार की चार दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित कि गई।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 24 कैडेट्स का चयन किया गया, जिनमें 12 लड़कियों और 12 लड़के शामिल हैं। दिल्ली में आठ दिन के प्रशिक्षण के बाद 21अगस्त को महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंग ने टिम लीडर को फ्लैग देकर अभियान की शुरुआत की।

इस दल को नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट उत्तरकाशी में दस दिवसीय  विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत कैडेट्स को  अलग-अलग तरह से जुमार का उपयोग करने की तकनीक, रिवर क्रासिंग, स्ट्रीम क्रासिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, राॅक क्लाइंबिंग, बोल्डरिंग और कैम्प लगना करने समेत सभी जरूरी प्रशिक्षण दिए गए।

 इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को नागिनी मंदिर  ट्रेक, तेखला उत्तरकाशी  में नाइट आउट और  काशी विश्वनाथ मंदिर के पूजन का भी अवसर प्राप्त हुआ।  ग्रेजुएशन सेरेमनी के साथ ही इस दस दिवसीय  विशेष प्रशिक्षण का समापन किया गया ।

टीम लीडर कर्नल अमित बिष्ट  सेना मेडल एवं नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल कर्नल अंशुमन भदौरिया ने शुभकामनाएं देकर टिम की सफलता की कामना की। कैडेटस के अनुसार  यह पूरा प्रशिक्षण अत्यंत  रोचक है, जो उनके हर दिन को रोमांच से भर देता है। इसलिए हर  दिन कुछ नया सीखने कि उत्सुकता  और खुशी उनके चेहरों पर नजर आती है।

इस दल में NCC के लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश मोर, विंग कमांडर विवेक, मेजर शौम्य शुक्ला, विभिन्न निदेशालयों के 12 लड़के व 12 लड़कियों के साथ ही 5 आफिसर, 2 महिला अनुदेशक, 3 सरदार साहिबान व 15 अन्य सदस्य सम्मिलित हैं।

उत्तराखंड: माउंट थेलू फतह करेंगे NCC कैडेट्स, 24 सदस्यीय टीम रवाना

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )