Trending News

उत्तराखंड : जाखन गांव में भारी लैंडस्लाइड, कई मकान और गौशालाएं ध्वस्त

उत्तराखंड : जाखन गांव में भारी लैंडस्लाइड, कई मकान और गौशालाएं ध्वस्त

उत्तराखंड : जाखन गांव में भारी लैंडस्लाइड, कई मकान और गौशालाएं ध्वस्त

देहरादून :  राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बादल फटने और भूस्खलन जैसी खबरें प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आ रही हैं। इस बीच राजधानी देहरादून से सटे विकासनगर के बिन्हार क्षेत्र के जाखन गांव में  भूस्खलन हो गया।

इसके चलते भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान गिर गए। बताया जा रहे कि इसमें नौ मकान और सात गौशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। इतना ही नहीं पूरे गांव पर ही संकट आ खड़ा हुआ है। बेघर हुए लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।

सरकारी स्कूल भी खतरे में है। गनीमत रही कि भूस्खलन से पहले ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। भूस्खलन होता देख बिना देरी किए घरों से बाहर आ गए। कुछ ही देर में देखते ही देखते घर जमींदोज हो गए। लगातार हो रहे भूस्खलन से पूरे गांव पर संकट मंडरा रहा है।

उत्तराखंड : जाखन गांव में भारी लैंडस्लाइड, कई मकान और गौशालाएं ध्वस्त

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )