Trending News

उत्तराखंड : छत से कूदी महिला, हाथ पर पेन से लिखा था इनका नाम…!

उत्तराखंड : छत से कूदी महिला, हाथ पर पेन से लिखा था इनका नाम…!

उत्तराखंड : छत से कूदी महिला, हाथ पर पेन से लिखा था इनका नाम…! पहाड़ समाचार editor

रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक महिला ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी। महिला के हाथ पर उसके पति का नाम पेन से लिखा था, जिसे उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला ने छत से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है।

उत्तराखंड : दर्दनाक घटना, छोटे भाई ने लगाई फांसी, बड़े भाई को आया हार्ट अटैक, दोनों की मौत

बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : छत से कूदी महिला, हाथ पर पेन से लिखा था इनका नाम…! पहाड़ समाचार editor

Share ThisFacebook, whatsapp, teligram

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )